बड़ौत। सरकारी बंजर भूमि पर हुए अवैध कब्जे हटाए जाने की मांग को लेकर बुधवार को गढ़ी कांगराण के ग्रामीणों ने तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर अतिशीघ्र कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव की जिस बंजर भूमि पर कूड़ा डालने का स्थान होना चाहिए था, वहां पंचायतघर, बरातघर, शौचालय बनाए जाने का प्रस्ताव पारित हो चुका है। उस भूमि पर गत एक वर्ष सेे दबंगों का कब्जा है। इस संबंध में कई बार अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है परंतु समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। जिससे ग्रामीणों में रोष बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी दी कि यदि सरकारी बंजर भूमि को कब्जामुक्त नहीं कराया जाता है वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। प्रदर्शनकारियों में यज्ञपाल तोमर, पुष्पेंद्र, दीपक, करतारी, दरिया, रमेश, हरेंद्र, सुबोध, सुभाष मौजूद रहे।