फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोंचिग सेंटर खुलवाएं जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोचिंग सेंटर खुलवाएं जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन
विज्ञापन

जलूस निकालकर तहसील पहुंचे, तहसीलदार को साैंपा ज्ञापन
बड़ौत। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नगर में जलूस निकाला और बाद में तहसील पहुंचकर छात्रों के भविष्य को देखते हुए जल्द से जल्द कोंचिग सेंटर खुलवाएं जाने की मांग को लेकर पीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन

जिला संयोजक राहुल चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता नगर में गांधी रोड, नेहरू मूर्ति, फूंसवाली मस्जिद, कोताना रोड, दिल्ली बस स्टैंड से जुलूस के रूप में होते हुए तहसील पहुंचे और तहसीलदार प्रदीप कुमार को पीएम नरेन्द्र मोदी से संबोधित ज्ञापन सौंपा। राहुल चौधरी का कहना था कि देश में कोरोना महामारी की शुरूआत से ही स्कूल व कॉलेज सहित कोंचिग सेंटर बंद है। हालांकि सरकार द्वारा ऑनलाइन क्लास चलाने के लिए निर्देशित किया गया है, लेकिन कभी इंटरनेट खराब तो कभी अन्य किसी दिक्कतें के चलते ऑनलाइन क्लास संचालित कराने में भी परेशानी हो रही है। बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तिथियां घोषित हो चुकी है। ऐसे में कोंचिग सेंटर बंद होने से छात्रों व युवाओं के सामने मुश्किलें खड़ी हो गयी हैं। उन्होंने प्रशासन से 10-20 बच्चों को पढ़ाने की अनुमति दिलाएं जाने की मंाग की। ज्ञापन देने वालों में राहुल चौधरी, विक्रांत, सोहनवीर, विशाल खोखर, शोयब खोखर, आकाश खोखर, सैम खोखर, राहुल तोमर, संजीव, इमरान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें