फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलीप विहार के निवासियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलोनी की अधिकतर लाइटें खराब, मार्ग भी बदहाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित दिलीप विहार के निवासियों ने मूलभूत सुविधा न मिलने से क्षुब्ध होकर शनिवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने बार-बार शिकायत करने के बावजूद सुनवाई न होने पर आक्रोश जताया। वहीं, जल्द कार्रवाई न होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता सतेंद्र मलिक के नेतृत्व में लोग कॉलोनी में एकत्र हुए। उनका कहना था कि यहां अधिकतर लाइटें दो माह से खराब पड़ी हैं। कॉलोनी के मुख्य रास्ते भी जर्जर हाल में हैं। सतेंद्र मलिक ने बताया कि मार्ग में गड्ढ़े बने हुए हैं। इसके अतिरिक्त कॉलोनी में पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने से जलभराव की स्थिति बनी रहती है। कॉलोनी के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। उनका कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद न तो लाइटें बदली गईं और न ही कॉलोनी के रास्ते बनवाएं गए हैं। उन्होंने जल्द कार्रवाई न होने पर भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी। प्रदर्शनकारियों में सत्यवीर, रामनिवास, आजाद, प्रवीण, प्रवेंद्र, संजू, प्रमोद, अंकित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें