फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: विभिन्न मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विभिन्न मांगो को लेकर बागपत कलक्ट्रेट मे डीएम को ज्ञापन देने जाते राष्ट्रवादी नव निर्माण दल के
विज्ञापन
बागपत। राष्ट्रवादी नव निर्माण दल के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को विभिन्न मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। वहां मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम अस्मिता लाल को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष आशीष वशिष्ठ ने बताया कि एक अधिकारी ने ब्राह्मण समाज के लोगों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पूर्वी यमुना नहर की पटरी जर्जर हो चुकी है, जिसकी मरम्मत कराना जरूरी है। मलकपुर व किनौनी शुगर मिलों से गन्ना बकाया भुगतान जल्द दिलाने की मांग की गई। बागपत शुगर मिल के गन्ना केंद्रों पर अव्यवस्था है और किसान जल्द गन्ना नहीं डाल पा रहे हैं। इससे गेहूं बुवाई में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसका तत्काल समाधान किया जाए। निराश्रित गोवंशों को गोशालाओं में छुड़वाया जाए। इस मौके पर मनोज, मुकेश, राजेंद्र सिंह, महेश कुमार, अमर त्यागी, रामकरण, रूपेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें