फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर कट के लिए प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला। हसनपुर जिवानी गेट के पास दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर कट की मांग को लेकर चार गांवों के लोगों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। थाना पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। लोगों ने हाईवे पर कट न दिए जाने पर जिला मुख्यालय व एनएचएआई कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कंडेरा, जिवानी, करीमपुर, जिवाना के ग्रामीणों ने बताया कि हाइवे पर कट नहीं दिए जाने के कारण लोगों को दोनों ओर पांच सौ मीटर से अधिक लंबा चक्कर लगाना पड़ेगा। जिवानी गांव के श्मशान घाट हाईवे के दूसरी ओर है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ेगी। इसके अलावा स्कूल कॉलेज आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं और किसानों को मिल जाने के लिए परेशानी उठानी पड़ेगी। बताया कि कट की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को ग्रामीण एनएचएआई को अधिकारियों से मिले थे, मगर उन्होंने कट देने से इंकार कर दिया है। मौके पर पहुंचे रमाला थाना प्रभारी शिवप्रकाश ने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। ग्रामीणों ने समस्या का समाधान न होने पर जिला मुख्यालय और एनएचएआई कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में बिल्लू प्रधान, अंकुश, राजीव, राजपाल, सत्यपाल, सुनील, सुदेश, संजीव, गोलू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें