फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जे के विरोध में कोतवाली पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध कब्जे के विरोध में कोतवाली पर प्रदर्शन
विज्ञापन

बड़ौत। बावली गांव के के लोगों ने ग्राम प्रधान और उसके पक्ष के लोगों पर कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए कोतवाली पहुंचकर प्रदर्शन किया। लोगों ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
कोतवाली पर पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उनके गांव में स्थित कब्रिस्तान पर ग्राम प्रधान गौरव तोमर व उसके पक्ष के लोग दीवार तोड़कर अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे है, इससे गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो लोग तहसील मुख्यालय पर धरना शुरू कर देेंगे। प्रदर्शन करने वालों में महमूद, नईम, शकील, अंसार, नौशाद, कस्सार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, ग्राम प्रधान गौरव तोमर का कहना है कि जिस जगह कब्रिस्तान बताया जा रहा है, वहां पर वर्तमान में 12 बीघे जमीन है। जिसमें एक तरफ गौशाला व घेर है, वहीं दूसरी ओर अनुसूचित लोगों की बस्ती व दो रास्ते हैं। कुछ लोगों ने पूर्व में चहारदीवारी कर गलत ढंग से कब्रिस्तान के नाम पर अवैध कब्जा कर लिया था, हिंदू पक्ष के लोगों ने विरोध भी किया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई थी। बताया कि जिस कब्रिस्तान की जमीन बताई जा रही है, वह बंजर है और उस पर पेयजल टंकी लगना प्रस्तावित है। उन पर लगाए आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें