लायंस क्लब के अध्यक्ष महेश शर्मा
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। वात्यासन पैलेस में हुई लायंस क्लब बागपत में नई कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन किया गया। जिसमें लायन महेश शर्मा को अध्यक्ष और विजयपाल यादव को सचिव नियुक्त किया गया।
बैठक में प्रमोद प्रकाश शर्मा को कोषाध्यक्ष, गजेंद्र सिंह बली को प्रथम उपाध्यक्ष, वेद प्रकाश भारद्वाज को द्वितीय उपाध्यक्ष, जयपाल शर्मा को उपसचिव, परमवीर वर्मा को उपकोषाध्यक्ष, राजपाल शर्मा को सदस्य कमेटी का चेयरमैन और वाईपी सांगवान, विजयपाल तोमर, मांगेराम यादव, ब्रजमोहन गुप्ता, समय सिंह, तिलकराम चौहान, बाल किशोर शर्मा, धर्मपाल सरीन, जयप्रकाश गुप्ता को निदेशक चुना गया। कार्यकारिणी के गठन के बाद नवनियुक्ति पदाधिकारियों को माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। मौके पर सोहनपाल पंवार, जनक सिंह सोम, राजेश चौहान, युद्धवीर सिंह, अजय शर्मा, अमित जैन मौजूद रहे। संवाद