फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ौत में बिना नक्शे के कॉलोनी काटने पर ध्वस्तीकरण का नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास प्राधिकरण सचिव ने जारी किया नोटिस, ध्वस्तीकरण करते हुए कार्रवाई करने की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बड़ौत में अवैध कॉलोनी काटने की शिकायत मिलने पर बागपत-बड़ौत-खेकड़ा विकास प्राधिकरण ने कड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी। बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर पशु पैंठ के पास नक्शा पास कराए बिना कॉलोनी काट दी गई। इस पर प्राधिकरण सचिव की ओर से कालोनी के ध्वस्तीकरण का नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

बागपत-बड़ौत-खेकड़ा विकास प्राधिकरण के सचिव अमित कुमार सिंह ने पशु पैंठ के पास कालोनी के ध्वस्तीकरण के लिए नोटिस जारी किया है। उन्होंने बताया कि 12 हजार वर्ग मीटर में आवासीय कॉलोनी बिना नक्शा पास कराए काटी जा रही है। कालोनी काटने की शुरूआत की गई तो पहले कारण बताओ और उसके बाद कार्य रोको और पुलिस कार्रवाई के लिए नोटिस जारी किया गया। इसके बावजूद उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया तो अब ध्वस्तीकरण का नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि 15 दिन के अंदर कॉलोनी को ध्वस्त कराया जाएगा। इसके अलावा जमीन लीज पर देने को लेकर विवाद भी चल रहा है। इसके बावजूद कॉलोनी काटी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें