फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी के विरोध में तोड़फोड़, अवशेष हाईवे पर रखकर लगाया जाम

विज्ञापन
गांव नूरपुर के जंगल मे गौकशो द्वारा की गई गौकशी के बाद दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर जाम लगाते ग्रामीण - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
एसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर गिरफ्तारी का दिया भरोसा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खेकड़ा। क्षेत्र के नूरपुर गांव के जंगल में बेसहारा गोवंशीय पशुओं का कटान किया। कीचड़ में धंस जाने के कारण आरोपी कार और पशुओं के अवशेष छोड़कर भाग गए। नाराज ग्रामीणों ने हंगामा किया। कार में तोड़फोड़ की। अवशेष दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रखकर जाम लगाया। एसपी अजय कुमार सिंह मौके पहुंचे और नाराज लोगों को समझा बुझाकर ग्रामीणों को शांत किया।
रविवार की रात में नूरपुर गांव के जंगल में दो बेसहारा गोवंशीय पशुओं का कटान किया। आरोपियों की कार कीचड़ में फंस गई। ग्रामीणों के आने की भनक लगते ही आरोपी कार और अवशेष छोड़कर भाग गए। सोमवार को सुबह के समय आक्रोशित ग्रामीण अवशेष से लदी कार को दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर ले आए। कार को पलटकर हाईवे को जाम कर दिया। कार में तोड़फोड़ की। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी हंगामा काटना शुरू कर दिया। हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। सीओ खेकड़ा दिलीप सिंह, सीओ बागपत ओमपाल सिंह, कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपियों को पकड़कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने का ग्रामीणों को आश्वासन दिया। एसपी अजय कुमार सिंह और एएसपी अनित कुमार भी ग्रामीणों के बीच पहुंचे। एक घंटे तक हंगामे की स्थिति रही। एसपी के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। तस्करों की कार को पुलिस के हवाले किया। इसके बाद पुलिस ने गोवंश के अवशेषों को जमीन में दबाया।
विज्ञापन

बुराड़ी से चोरी की गई थी कार
कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि गोकशो ने जिस कार का गोकशी में इस्तेमाल किया है। वह बुराड़ी दिल्ली से चोरी की गई है। बुराड़ी थाने में कार चोरी का मुकदमा भी दर्ज है। गांव नूरपुर के जंगल में दो बेसहारा गोवंशीय पशुओं का कटान किया है। फरार गोकशो की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों को लगाया गया है। जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
भैयादास को कहा धर्म का ठेकेदार तो भड़की भीड़
गांव डूंडाहेडा स्थित बालाजी आश्रम के महामंडलेश्वर भैयादास महाराज गोकशी का पता लगने पर आक्रोशित हो गए। और उनकी पुलिस के साथ नोक झोंक भी हुई। एक अधिकारी ने भैयादास महाराज को धर्म का ठेकेदार कह दिया। इस पर उनके समर्थक भड़क गए। बाद में भैयादास महाराज ने लोगों को शांत किया। भीड़ ने कहा पुलिस को गाड़ी से आधार कार्ड, लाइसेंस व अन्य कागज भी मिले हैं, लेकिन पुलिस उन्हें छिपा रही है। वह मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से करेंगे।
विज्ञापन

पहले फिरोजपुर और अब नूरपुर
क्षेत्र में गोकश सक्रिय बने हैं। गोकश दो दिन में चार गोवशों की गोकसी कर चुके हैं। शनिवार की रात्रि में गोकशों ने गांव फिरोजपुर के जंगल में दो गोवंश की गोकसी की थी। रविवार की रात में गांव नूरपुर में गोकशी की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें