-रालोद सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। रालोद सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने अक्षरधाम से खेकड़ा तक दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को वाहन चालकों के लिए खोलने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। इसके खोले जाने से हजारों वाहन चालकों को रोजाना इसका फायदा मिल सकेगा।
प्रधानमंत्री को भेजे पत्र में सांसद ने कहा कि दिल्ली से देहरादून तक एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। एक फेज अक्षरधाम से खेकड़ा तक पूरा हो चुका है। इसका कार्य पूरा हुए सात माह बीत चुके हैं। सड़क को चालू करने के लिए कई बार उद्घाटन करने का निर्णय लिया गया, लेकिन बाद में उद्घाटन नहीं किया गया। इससे क्षेत्र की जनता को काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि दूसरा फेज का निर्माण कार्य भी पूरा होने वाला है। क्षेत्र की जनता के हित को देखते हुए अक्षरधाम से खेकड़ा तक पहले फेज के एक्सप्रेसवे को वाहन चालकों के लिए खोल दिया जाए, जिससे लोगों को इसका लाभ मिल सके।