फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र के विकास के लिए दाहा को ब्लॉक बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। क्षेत्र के लोगों ने क्षेत्र के विकास के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री से दाहा को ब्लॉक बनाने की मांग की है। उनका कहना है कि दाहा को ब्लॉक बनाने का प्रस्ताव पास हुए 22 वर्ष बीतने के बाद भी दाहा को ब्लॉक नही बनाया गया है।
विज्ञापन

22 वर्षों से प्रस्तावित दाहा में विकासखंड की मांग पूरी न होने पर शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है। वर्ष 1998 में दाहा को ब्लॉक बनाने का प्रस्ताव बिनोली विकासखंड से प्रस्ताव पारित कर शासन को गया था। जिला प्रशासन से भी कई बार रिपोर्ट भी भेज दी है। ग्राम पंचायत दाहा ने ब्लॉक के लिए भूमि 15 वर्षों से प्रस्तावित कर रखी है, लेकिन अभी तक दाहा ब्लॉक नहीं बन पाया। पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने दाहा को ब्लॉक बनाने की कार्रवाई आगे बढ़ाई थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश में 33 ब्लॉकों की घोषणा की थी, मगर इसमें दाहा को शामिल नही किया गया था। क्षेत्र के देवेंद्र, सुशील कुमार, सत्यपाल सिंह, राजीव कुमार, विक्रम सिंह आदि ने फिर मुख्यमंत्री से दाहा को ब्लॉक बनाने की घोषणा की मांग की है, ताकि चौगामा क्षेत्र वासियों को इसका लाभ मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें