फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय, विकास निधि व भत्ता बढ़ाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत सदस्योें ने डीएम को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बृहस्पतिवार को मानदेय, विकास निधि और बैठक भत्ता बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट मेें प्रदर्शन किया। उन्होने डीएम को मुख्यमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन में मांगो को शीघ्र पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्यों का कहना था कि मांगों को लेकर काफी समय से संघर्षरत है, लेकिन समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने दस लाख रुपये विकास निधि प्रति वर्ष बीडीसी को विकास के लिए देने, पांच हजार रुपये मानदेय करने, 1500 रुपये ब्लॉक पर प्रति बैठक, न्याय पंचायत में एक कार्यालय जनता से संवाद करने के लिए बनवाने, उनकी व परिवार की सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस देने, ब्लॉक आने जाने में दुर्घटना होने पर दस लाख का जीवन बीमा , क्षेत्र योजना समिति का निर्माण योजना समिति के अनुरूप करने, पेंशन की व्यवस्था करने और 65 वर्ष की उम्र तक सेवा प्रदान करने वाले व्यक्ति को जीविकोपार्जन की व्यवस्था करने की मांग की। उन्होंने मांगे पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर केपी शर्मा, आशीष, गजेंद्र, हंसदीप, रीता, राजकुमारी, एम खान, शैलेंद्र कुमार, धर्मवीर, दिनेश कुमार, सोनिया, धर्मवीर, प्रदीप कुमार, कन्हैया कुमार, शीबा, नीरज, सुमन, बोबी शर्मा, नेहा मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें