बड़ौत। 17 जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग को लेकर निसाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
पूर्व प्रदेश सचिव बनारसी दास कश्यप ने कहा कि कार्यकर्ता 2005 से 17 जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग कर रहे हैं। जिस पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सभासद जीत सिंह कश्यप ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार बनने से पहले 17 जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने का आश्वासन दिया था। लेकिन कुछ नहीं हुआ। यह अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मांग करने वालों में राजेश कश्यप, विजय कुमार कश्यप, कृष्ण, राजा कश्यप, रमेश चन्द्र कश्यप आदि मौजूद रहे। उधर एकलव्य मानव संदेश के कार्यकर्ताओं ने भी इसी मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इनमें सुरेन्द्रपाल कश्यप, अशोक कश्यप, रामनिवास कश्यप, बिखराम, सोवित कुमार, हरीश कुमार शामिल रहे।