- कांग्रेसियों ने मध्य प्रदेश के मंत्री की टिप्पणी पर जताया रोष, डीएम को सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन
फोटो-पांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश के मंत्री द्वारा कर्नल सोफिया पर टिप्पणी करने के विरोध में कलक्ट्रेट में पहुंचकर रोष जताया। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपकर मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की।
बड़ौत शहर अध्यक्ष रामहरी पंवार ने कहा कि कर्नल सोफिया कुरैशी के पराक्रम पर देश गर्व कर रहा है। दूसरी तरफ मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री ने अमर्यादित बयान देकर उनका अपमान किया है। जिसे पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने राष्ट्रपति से मंत्री को बर्खास्त कर कार्रवाई की मांग की। साथ ही कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस दौरान रामकुमार मुखिया, गौरव धनकड़, देवेंद्र शर्मा, निशांत, राकेश, शिवम कश्यप, ओमबीर सिंह मौजूद रहे।