फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: छेड़छाड़ और मारपीट के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग

Wed, 08 Oct 2025 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय। एक माह पहले किशोरी के साथ छेड़छाड़ और मारपीट करने की घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सिंघावली अहीर थाने में प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस पर मुकदमे में वांछित आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन


सिंघावली अहीर थाने पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ता विनोद खिंदौड़ा, गोविंद पहलवान, गजेंद्र, विशाल, गुड्डू आदि ने बताया कि 31 अगस्त को किशोरी के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ की गई और विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट की गई थी। पुलिस ने चार आरोपी समीर, मुदस्सर, मुजफ्फर और रजब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि इस्लामुद्दीन, सुहेल, ओसामा समेत अन्य वांछित चल रहे है। उन्होंने पुलिस से वांछित आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। उधर, जांच अधिकारी कुलदीप सिंह का कहना है कि मुकदमे में जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें