बागपत। शहर के केतीपुरा मोहल्ले की नई बस्ती में एक सप्ताह पहले हुई रियासत की हत्या में आरोपी पत्नी साठन और उसके प्रेमी सारिम उर्फ कटा की गिरफ्तारी नहीं होने पर परिजन मंगलवार को कोतवाली पहुंचे। उन्होंने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
गाजियाबाद जिले के लोनी निवासी शमशेर ने बताया कि उसके भाई रियासत की 23 नवंबर की रात चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इसमें रियासत की पत्नी साइन, उसके प्रेमी सारिम उर्फ कटा और पड़ोसी कलीम उर्फ कल्लू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने हत्यारोपी कलीम उर्फ कल्लू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि हत्यारोपी पत्नी साइन और सारिम उर्फ कटा गिरफ्तार नहीं किए गए। उन्होंने पुलिस से मिलकर दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की मांग उठाई। इस मामले में जांच अधिकारी दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।