फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कलक्ट्रेट में पंचायत में गरजे किसान, गन्ना बकाया भुगतान, नहरों में पानी छोड़ने की उठाई मांग

Fri, 31 Oct 2025 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कलक्ट्रेट में बृहस्पतिवार को हुई पंचायत में गन्ना बकाया भुगतान, नहरों में पानी छोड़ने, गन्ना मूल्य 500 रुपये घोषित करने सहित 31 सूत्रीय मांगों को लेकर किसान खूब गरजे। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और जुलूस निकालकर विरोध प्रकट किया। ज्ञापन लेने पहुंचे एसडीएम अमरचंद वर्मा को जमीन पर अपने बीच में बैठा लिया। बाद में एडीएम विनीत कुमार उपाध्याय को ज्ञापन सौंपकर मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

किसान मजदूर संगठन के बैनर तले कलक्ट्रेट में पंचायत की गई। वहां कार्यकर्ता व किसान ट्रैक्टर-ट्राॅली से पहुंचे और फिर जुलूस निकालकर विरोध जताया। पंचायत को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नु मलिक ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है। जिसे सहन नहीं किया जाएगा। सरकार ने तीस रुपये बढ़ाकर कदम तो सही उठाया, लेकिन यह किसानों के लिए काफी कम है। सरकार को गन्ना मूल्य 500 रुपये घोषित करना चाहिए था और पेराई सत्र शुरू होने से पहले गन्ना बकाया भुगतान कराना चाहिए थे। कहा कि नहरों में पानी नहीं आने के कारण किसान परेशान है और फसलों की सिंचाई तक नहीं कर पा रहे है।
किसानों की आर्थिक व्यवस्था खराब होती जा रही है और जब तक किसानों को उनकी फसल का वाजिब मूल्य नहीं मिलेगा तब तक किसानों की आय नहीं बढ़ेगी। प्रदेश सरकार को किसानों की तरफ ध्यान देकर उनकी समस्या का निस्तारण कराना चाहिए। उन्होंने एडीएम विनित कुमार उपाध्याय को 31 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपते हुए पूरा करने की मांग की। कहा कि यदि मांगे पूरी नहीं हुई तो फिर महापंचायत कर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष कालूराम हिलवाड़ी, परवेज अहमद, युवा जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक त्यागी, नीरज अरोड़ा, वरुण मुखिया, बृजपाल ठाकुर, गौरव राणा, शेखर चौहान, अजय सिंह यादव प्रधान, आचार्य अजीत सिंह, लल्लू प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसडीएम को ज्ञापन सौंपने से इंकार किया
पंचायत में ज्ञापन लेने के लिए एसडीएम अमरचंद वर्मा पहुंचे, लेकिन किसानों ने ज्ञापन देने से इंकार कर दिया। कहा कि मांगों से संबंधित अधिकारियों को पंचायत स्थल पर बुलाया जाए। उन्होंने एसडीएम काे पंचायत स्थल पर बैठा लिया। बाद में एडीएम पहुंचे और किसानों को समझाया। जिसके बाद किसानों ने ज्ञापन सौंपा। वहीं पंचायत को देखते हुए पुलिस फोर्स भी तैनात रही।
- कलक्ट्रेट में चढ़ा दी भट्ठी
पंचायत स्थल पर ही किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों ने भट्ठी चढ़ा दी। वहां किसानों के लिए पूरी सब्जी बनाई और इसके बाद किसानों ने पूरी सब्जी का स्वाद लिया। वहीं हुक्का भी गुड़गुड़ाया।
विज्ञापन

ये रहीं प्रमुख मांगें
- गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने
- किसानों को ब्याज सहित गन्ना बकाया भुगतान कराने
- स्मार्ट मीटर योजना पर रोक लगाने
- सहकारी समिति में किसानों को चार प्रतिशत ब्याज वापस दिलाने
- यूरिया व डीएपी समय से उपलब्ध कराने
- निजी नलकूपों पर मीटर लगाने पर रोक लगाने
- पेड़ों के बीच से गुजर रही बिजली लाइन को हटाने
- डौला रजबहे की सफाई करवाने
- लुहारा की नई बस्ती में बिजली कनेक्शन देने
- बसौद में रजबहे की सफाई कराकर पानी छोड़ने
- मीरापुर रजबहे में अंतिम टेल तक पानी पहुंचाने
- किसानों को जिप्सम उपलब्ध कराने
- निजी स्कूलों के वाहन चालकों का सत्यापन कराने
- गौसपुर से डौला तक जाने वाली सड़क का निर्माण करवाने
- किसानों की खतौनी में गलत अंश निर्धारण ठीक कराने
- पात्र लोगों के राशन कार्ड बनवाने
- बिलौचपुरा में शिक्षकों की कमी से तुरंत दूर करने
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें