फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की मांग, 14 दिन में हो गन्ने का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। भारतीय किसान यूनियन (भानू) के कार्यकर्ता मंगलवार एडीएम अमित कुमार सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। कहा किसान विरोधी नीतियों के कारण किसान कर्जदार हो गया है। उन्होंने रिकवरी के नाम किसानों का उत्पीड़न बंद कराने के लिए किसानों का कर्ज माफ करने की मांग की। इसके अलावा नलकूपों पर 18 घंटे बिजली की सप्लाई कर बिल निशुल्क किया जाए। किसानों के गन्ने के बकाए का 14 दिन में भुगतान कराया जाएं और पूरे गन्ने की तौल होने के बाद ही मिल को बंद किया जाएं। 60 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके किसानों को कम से कम दस हजार रूपये प्रतिमाह जीवन यापन भत्ता और दुर्घटना में मृत्यु होने पर एक करोड़ रुपये के मुआवजा दिया जाएं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष आशीष वशिष्ठ, कैलाश कुशवाह, गजराज सिंह, अजयवीर यादव, नरेश कुमार, मानवेंद्र, शिवकुमार त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन

दुकान का प्रस्ताव कराने की मांग की
बागपत। रमाला के सोनू कुमार पुत्र पीतम सिंह ने बताया कि राशन में अनियमितता बरतने पर 18 मार्च को गांव की सस्ते गल्ले की दुकान को निरस्त कर दिया गया था। उसने लोगों की समस्या का समाधान कराने के लिए नई दुकान का प्रस्ताव पारित कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें