बड़ौत। श्रमिक एसोसिएशन के सदस्यों ने सोमवार को तहसील में प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन बिना नोटिस पुराने वाहनों को जब्त करने के विरोध में किया गया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।
एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण वर्मा ने कहा कि एआरटीओ द्वारा पुराने वाहनों को बिना सूचना दिए जब्त किया जा रहा है। लोगों के घरों के बाहर खड़े वाहनों को भी जब्त किया जा रहा है। वाहन मालिकों को कोई रसीद या उनका मूल्य भुगतान नहीं दिया जा रहा है। वर्मा ने मांग की कि वाहन जब्त करने से पहले मालिक को नोटिस दिया जाए। इस दौरान पुष्पेंद्र तोमर, जितेंद्र कुमार, प्रवेश कुमार और विनोद कुमार आदि मौजूद रहे। उपजिलाधिकारी बालकृष्ण सिंह ने ज्ञापन को शासन को भेजने का आश्वासन दिया।