बड़ौत। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के तत्वावधान में वर्चुअल बैठक की गई। जिसमें सांसद के समक्ष व्यापारियों ने समस्याएं रखी। सांसद ने व्यापारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया।
सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि कोरोना काल में व्यापारी परेशान हैं। दुकानें बंद होने के कारण आर्थिक संकट खड़ा हो रहा है। बैठक में कफन चोरी प्रकरण में आरोपी कपड़ा व्यापारी प्रवीण जैन को जल्द से जल्द रिहा करने का भी सवाल उठाया गया। इसके अलावा दुकानों को कम से कम चार पांच घंटे खोलने देने की मांग की। सांसद ने कहा कि एक जून से पूर्ण बाजार खुलने की उम्मीद है। कफन चोरी प्रकरण में पुलिस प्रशासन से बात हो गई है। बैठक में जिलाध्यक्ष अरुण तोमर, महामंत्री नवनीत जैन, मुदित जैन, अनुज जैन उत्सव जिंदल, अंकित जैन डब्बू, संदीप गर्ग, शरद जैन, सचिन जैन, दीपेश तोमर आदि शामिल रहे।