फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण कंपनी से की मुआवजे की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क निर्माण कंपनी से की मुआवजे की मांग
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी। भारतीय किसान यूनियन युवा विंग के जिला अध्य्क्ष हिम्मत सिंह ने मेरठ बागपत मार्ग 334 बी के चौड़ीकरण पर कंपनी ठेकेदार से मकानों व दुकानों को तोड़ने पर मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

चौधरी हिम्मत सिंह ने कहा कि मेरठ बागपत मार्ग 334बी निर्माण का ठेका कंपनी को देकर कार्य कराया जा रहा है। कंपनी के ठेकेदार व कर्मचारी नगर व गांव के बीच में सड़क के मध्य से 43 फीट पर निशानदेही कर रहे हैं। जबकि 1963 में हुई चकबंदी के समय 31 फीट सड़क के मध्य से छोड़ी गई थी। अगर कंपनी 43 फुट जमीन लेती है, तो किसानों, व्यापारियों, ग्रामीणों को मुआवजा देना होगा। नगर, गांव के किसान, व्यापारियों के साथ कंपनी के ठेकेदार व एनएचएआई के अधिकारियों को लोगों के साथ बैठकर समझौता करने के बाद निर्माण कार्य शुरू करना चाहिए। रूट डायवर्ट करने से करीब 15 गांव के लोग प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने सड़क निर्माण कर रही कंपनी के मालिक को पत्र भेजकर मुआवजा देने के साथ साथ रोड पर एक साइड कार्य करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें