फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: महज पांच पीएचसी पर प्रसव की सुविधा

Tue, 21 Feb 2023 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में स्टाफ नर्स की कमी दूर नहीं हो रही है। इसलिए ही 23 में केवल पांच पीएचसी पर प्रसव की सुविधा मिल रही है। जिले में स्टाफ नर्स के 69 पदों के सापेक्ष सिर्फ 28 पदों पर तैनाती है। इनमें से पांच नियमित और 23 नर्स संविदा पर तैनात हैं।
विज्ञापन

लोगों को गांव देहात में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए जिले में तीन नगरीय और 20 ग्रामीण पीएचसी हैं। अस्पतालों में स्टाफ का अभाव होने के कारण लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। जिले में पांच पीएचसी अग्रवाल मंडी टटीरी, खेकड़ा, डौला, अमीनगर सराय और आदर्श नंगला में ही स्टाफ नर्स की तैनाती है। इन्हीं पीएचसी पर प्रसव की सुविधा है। स्टाफ नर्स की कमी के कारण अन्य पीएचसी पर प्रसव की सुविधा नहीं मिल रही है।
महिलाओं को प्रसव पीड़ा होने पर प्राइवेट अस्पताल या फिर जिला अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ती है। जिले में 69 स्टाफ नर्स के पद हैं। इन पदों के सापेक्ष सिर्फ 28 स्टॉफ नर्स ही तैनात हैं और 41 पद रिक्त चल रहे हैं। स्टाफ के अभाव के कारण लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिले में स्टाफ की कमी के कारण सभी पीएचसी पर प्रसव की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


वर्जन
जिले में स्टॉफ नर्स की कमी है। पांच नियमित स्टाफ नर्स होने के कारण पांच पीएचसी पर ही प्रसव की सुविधा है। शासन को स्टाफ की डिमांड भेजी जा चुकी है। स्टाफ मिलने पर अन्य पीएसची पर भी प्रसव की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। - डॉ दिनेश कुमार, सीएमओ
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें