फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: हॉकी प्रतियोगिता के मंडलीय ट्रायल के लिए आठ खिलाडिय़ों का चयन

Tue, 21 Feb 2023 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
हॉकी प्रतियोगिता मंडलीय ट्रायल के लिए बागपत के क्रीड़ा हॉल में चयनित हुए खिलाड़ी खुशी का इजहार कर
विज्ञापन
बागपत। प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता के लिए सोमवार को जिला स्तर पर खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया। इसमें आठ खिलाड़ियों का मंडलीय ट्रायल के लिए चयन किया गया।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ाधिकारी सरिता रानी ने बताया कि 23 से 28 फरवरी तक जिला खेल कार्यालय इटावा में सब जूनियर वर्ग की प्रदेश स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सोमवार को जिला खेल कार्यालय में खिलाड़ियों का ट्रायल लिया जाएगा। इसमें साहिब, साहिल, रहमान, समर, शाहरुख, सुमित पांचाल, शौर्य बंसल और तपिश बंसल आठ खिलाड़ियों का मंडलीय ट्रायल के लिए चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी मंगलवार को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में मंडलीय ट्रायल में भाग लेंगे। मंडलीय ट्रायल में चयनित खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें