फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के युवाओं ने खेकड़ा में लगवाया टीका, भड़के डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा नगरपालिका कार्यालय में शुरू हुआ 18 प्लस का टीकाकरण
विज्ञापन

वैक्सीन लगाने पर चिकित्सकों को लगाई कड़ी फटकार
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। खेकड़ा नगर पालिका परिसर में मंगलवार को 18 वर्ष से ज्यादा के लोगों का कोविड टीकाकरण प्रारंभ हुआ। युवाओं ने उत्साह पूर्वक वैक्सीन लगवाई। निरीक्षण करने पहुंचे डीएम ने टीका लगवाने वाले कुछ युवाओं की आईडी चेक की तो वे दिल्ली निवासी मिले। डीएम ने उन्हें तो भेज दिया लेकिन चिकित्सकों को जमकर फटकार लगाई। कहा कि जिले वासियों के लिए ही टीकाकरण अभियान है। टीका लगाते हुए आईडी जरूर चेक की जाए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक योगेश धामा और नगर पालिका चेयरपर्सन संगीता धामा ने फीता काटकर किया। करीब चार बजे जिलाधिकारी राजकमल यादव शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने वैक्सीन लगवाकर लौट कर रहे कुछ लाभार्थियों की आईडी चेक की तो वह दिल्ली के निवासी पाए गए। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन में खेकड़ा नगरपालिका खाली दिखाई दिया। उन्होंने यही अपना रजिस्ट्रेशन कर दिया। उनको भी स्लाट मिल गया। वह वैक्सीन लगवाने के लिए खेकड़ा नगर पालिका आ गए। डीएम ने लाभार्थियों को तो वहां से भेज दिया। मगर, वह सीएचसी अधीक्षक डॉ. ताहिर समेत पूरी टीम पर भड़क उठे। कहा कि बागपत जनपद का शिविर केवल बागपत के लाभार्थियों के लिए ही है। दिल्ली के निवासी दिल्ली में ही अपनी वैक्सीन लगवाए। उन्होंने चिकित्सकों को वैक्सीन लगवाने के लिए आने वाले सभी लाभार्थियों की आईडी चेक करने की हिदायत दी। कहा कि बागपत के निवासी पाए जाने पर ही वैक्सीन लगाई जाए। कहा कि किसी भी लाभार्थी को अनावश्यक परेशान न किया जाए। जो लाभार्थी पंजीकरण कराकर तारीख, समय अलोट कराकर आए है। उनको नियमानुसार वैक्सीन लगाई जाए। सोशल डिस्टेस और मास्क का पालन अवश्यक कराए। इस दौरान अधिशासी अधिकारी अनिल पंडित, डा. प्रगति अग्रवाल, धर्मेंद्र कुमार, अन्नू, रूपेंद्र शर्मा, स्नेहा आदि चिकित्सक और स्वास्थ कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें