फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की वृद्धा की खेकड़ा में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के ध्यानार्थ
विज्ञापन

पुत्री ने लगाया एक अप्रशिक्षित चिकित्सक को इलाज में लापरवाही का आरोप
खेकड़ा (बागपत)। दिल्ली के सोनिया विहार निवासी वृद्धा की मंगलवार को खेकड़ा में मौत हो गई। उसकी पुत्री ने नगर निवासी एक अप्रशिक्षित चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही करने का आरोप लगाया है। स्वास्थ्य विभाग से मामले की जांच की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला औरंगाबाद शेखपुरा निवासी सुनीता का सोनिया विहार दिल्ली में मायका है। सुनीता ने बताया कि मायके में उनकी मां रामवती अकेली रहती थी। हाल ही में मां बीमार पड़ गई थी, जिस पर उन्हें उपचार और देखभाल के लिए खेकड़ा ले आई थी। सोमवार की रात तबीयत खराब होने पर उन्हें मोहल्ले में ही एक अप्रशिक्षित चिकित्सक के यहां ले गई। आरोप है कि चिकित्सक ने रात भर उन्हें भर्ती रखा। मंगलवार उन्हें कहीं ओर ले जाने के लिए कह दिया। इसके बाद मां को लेकर खेकड़ा सीएचसी पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुनीता ने स्वास्थ्य विभाग पर अप्रशिक्षित चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद वह मां के शव को दिल्ली ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें