फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के एसआई का हृदयगति रुकने से इंतकाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मूल रूप से रटौल गांव के रहने वाले थे एसआई, गमगीन माहौल में सुपुर्द ए खाक
विज्ञापन

चांदीनगर (बागपत)। रटौल गांव निवासी दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। इसकी सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में गांव के कब्रिस्तान में उनके शव को सुपर्द-ए खाक कर दिया गया।
विज्ञापन

रटौल निवासी नईम सिद्दीकी (58) निजामु सिद्दीकी दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर थाना लाजपतनगर में तैनात थे। परिजनों ने बताया की उनका दिसंबर माह में ही रिटायरमेंट था। 15 दिन पूर्व उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया, जिससे उन्हें पैरालाइसिस हो गया था। उन्हें गंभीर अवस्था में दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार की सुबह हृदयगति रुकने से उनकी मौत हो गई। इसकी सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। गांव के लोगों ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। दोपहर बाद उनके शव को गांव लाया गया और देर शाम गमगीन माहौल में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें