खेकड़ा/चांदीनगर। निरोजपुर गांव निवासी दिल्ली पुलिस का जवान कोरोना पॉजिटिव मिला है। उसका दिल्ली में ही टेस्ट कराया गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद उसे दिल्ली में ही एडमिट किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को उसके गांव के 17 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे है। साथ ही परिवार के लोगों को होम क्वांरटीन कर दिया है तथा गांव की गलियों को सील कर दिया गया है। इसके अलावा डॉ श्रवण कुमार, अभिषेक, धमेंद्र फार्मासिस्ट की टीम ने मुबारिकपुर में 58 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए है। मंगलवार को दोनों गांवों से 75 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए है।
परिवार नियोजन की सेवाओं का संचालन हुआ
बागपत। सीएसओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि कोविड-19 की रोकथाम के साथ सरकार के निर्देशानुसार पूर्व की भांति परिवार नियोजन की सेवाएं संचालित कर दी गई है। वीएचएनडी पर परिवार नियोजन की सामग्री वितरित की जाएगी। इस बारे में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए है।