संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। दिल्ली के मयूर विहार फेस-3 की रहने वाली रश्मि ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि उसके पति श्याम ने 20 अगस्त को फोन कर सिरसली गांव में बंधक बनाने की जानकारी दी। पति को बंधक बनाने वालों ने छह लाख रुपये लाकर देने पर ही छोड़ने की धमकी दी।
रश्मि ने आरोप लगाय कि रुपयों की व्यवस्था नहीं होने पर वह शाम को सिरसली गांव पहुंच गई, जहां पर तीन लोगों ने उसका पर्स छीनकर उसे भी बंधक बना लिया और पति के साथ एक कमरे में बंद कर दिया। उन्होंने उसके पति की पिटाई भी की। 25 अगस्त की रात में उन्होंने किसी तरह मौका पाकर अपने मामा ओमप्रकाश को फोन कर पूरे प्रकरण के बारे में बताया। तभी उसके मामा ने बिनौली पुलिस के साथ मिलकर दोनों को बंधनमुक्त कराया, जिसकी वीडियो भी बनाई गई थी। महिला ने बंधक बनाकर पिटाई करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।