दीपावली पर रोशनी के लिए ट्रांसफार्मरों की जांच
बड़ौत। दीपावली पर उपभोक्ताओं को अधिक से अधिक बिजली उपलब्ध कराने के लिए ट्रांसफार्मरों की जांच की जा रही है। ऊर्जा निगम की टीम गांव-गांव जाकर ट्रांसफार्मरों की क्षमता, ओवरलोड और खराबी की जांच कर रही है। इसकी रिपोर्ट के आधार पर ट्रांसफार्मरों में सुधार किया जा रहा है ताकि दीपावली उत्सव में रोशनी की कमी न रहे।
बता दें कि शासन की ओर से निर्देश दिए जा चुके हैं कि दीपावली पर पर्याप्त बिजली दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं। शासन के निर्देश पर ही सोमवार को सीटीआर एसडीओ प्रवेश गिरी टीम के साथ बड़ौली, टयौढी, सरूरपुर आदि गांव पहुंचे और गांव में लगे ट्रांसफार्मरों की जांच की। कई ट्रांसफार्मरों में तकनीकी खराबी पाई गई। उन्हें तत्काल प्रभाव से ठीक कराया गया। इसके अलावा उन्होंने ग्रामीणों और प्रधानों से आह्वान किया कि ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना तुरंत विभागीय अफसरों को दे ताकि दीपावली पर सप्लाई में कोई बाधा उत्पन्न न हो।