खेकड़ा (बागपत)। शहर के मोहल्ला रामपुर से शनिवार की रात्रि में लापता हुए युवक विनय की बरामदगी को लेकर पुलिस ने सोमवार को खेकड़ा शहर के चार युवकों को संदेह के घेरे में लेकर पूछताछ के लिए कोतवाली बुलवाया। पुलिस ने युवकों से लापता के बारे में पूछताछ की। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि लापता युवक की बरामदगी को लेकर पुलिस सक्रिय बनी है। संदेह के चलते चार युवकों को हिरासत में लिया है। उनके पूछताछ जारी है। जल्द ही लापता युवक को बरामद कर लिया जाएगा।