फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अंतरराष्ट्रीय आरोग्य, योग केंद्र के लिए शुरू हुए जमीन के बैनामे

Sun, 02 Mar 2025 01:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बालैनी। पुरामहादेव के पास हरियाखेड़ा के जंगल में अंतरराष्ट्रीय योग एवं आरोग्य केंद्र के लिए किसानों से जमीन खरीदने को शनिवार से बैनामे शुरू हो गए। पहले दिन सर्वर में खराबी होने के कारण केवल 14 किसानों से बैनामें कराए जा सके। इनमें भी पांच की जमीन पर लोन होने से केवल नौ किसानों को रुपये दिए गए।
विज्ञापन

हरियाखेड़ा गांव के जंगल में अंतरराष्ट्रीय योग एवं आरोग्य केंद्र का निर्माण किया जाना है। इसके लिए करीब 87 हेक्टेयर जमीन की जरूरत पड़ेगी। इसमें से करीब 68 हेक्टेयर जमीन 558 किसानों से खरीदी जानी हैं। केंद्र का निर्माण होने से जिले को पर्यटन के क्षेत्र में एक नई पहचान मिलेगी और धार्मिक व सांस्कृतिक रूप से जिला विकसित होगा।
इसके लिए शासन से हरी झंडी मिलने के बाद पर्यटन विभाग व प्रशासन ने किसानों से जमीन खरीदने को एक अरब 48 करोड़ 98 लाख 24 हजार रुपये मांगे थे। इनमें से 20 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं और अब प्रशासन ने किसानों से जमीन के बैनामे कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी। इसके लिए ही हरियाखेड़ा में शनिवार को बैनामे कराने के लिए शिविर लगाया गया।
विज्ञापन

पहले सर्वर ठप हो गया, फिर जमीनों पर लोन निकला : शिविर में बैनामे कराने के लिए एडीएम पंकज वर्मा के साथ ही एसडीएम अविनाश त्रिपाठी व उप निबंधक विभाग के अधिकारी पहुंचे थे। जहां शनिवार को 40 किसानों की जमीन का बैनामा कराने का लक्ष्य तय किया गया था। मगर, उप निबंधक विभाग के सर्वर में खराबी होने के कारण केवल 14 किसानों की जमीन का बैनामा हो सका।
इनमें पांच किसानों ने जमीन पर लोन लिया हुआ था। इसलिए उनको रुपये नहीं दिए गए। इस तरह पहले दिन सिर्फ नौ किसानों शिवकुमार, मीनू यादव, सावित्री, आर्य, सुदेश, लोकेश, प्रहलाद, हरपाल और ओमवती को चार करोड़ रुपये के चैक दिए गए। एडीएम पंकज वर्मा ने बताया कि अब अगले सप्ताह दोबारा से शिविर लगाकर बैनामे कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें