फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान कर्मियों की संख्या में हुई कमी, चुनाव सामग्री में भी कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटे अफसर आयोग के नये निर्देशों ने उलझा दिया है। आयोग ने पिछली बार के मुकाबले इस बार मतदान कमियों की संख्या में कमी कर दी। साथ ही चुनाव सामग्री में भी व्यापक कटौती की है।
विज्ञापन

वर्ष 2010 के बाद पहली बार सभी चारों पद (ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य) के चुनाव एक साथ कराए जा रहे हैं। आयोग ने एक बूथ पर करीब 800 मतदाताओं की संख्या तय की। एक साथ सभी पदों पर चुनाव कराने से एक बूथ पर करीब 3200 वोट डाले जाएंगे। पूरे जनपद में एक साथ चुनाव कराए जाएंगे। ऐसे में पिछले चुनाव से अधिक मतपेटियों की जरूरत पड़ेगी, लेकिन दिलचस्प बात यह कि मतपेटिकाओं की संख्या घटा दी। पिछले चुनाव में जहां प्रति बूथ चार मतपेटिकाएं उपलब्ध कराई थीं, लेकिन, इस बार इसे घटाकर ढाई मतपेटिका किया । ऐसे में अतिरिक्त मतपेटिकाओं की व्यवस्था कैसे होगी, इसे लेकर अफसर पशोपेश में हैं। इसी तरह मतदान कर्मियों की संख्या में भी कटौती कर दी। पिछली बार प्रत्येक मतदान केंद्र में चार कर्मियों के साथ एक अतिरिक्त कर्मी लगाया था, लेकिन इस बार इसे घटाकर थ्री प्लस वन कर दिया। कर्मचारियों की संख्या घटाने से अफसर परेशान हैं। इसी तरह नामांकन पत्र समेत दूसरी स्टेशनरी में भी भारी भरकम कटौती हुई। इस संबंध में सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम दुर्गेश मिश्र ने कहा चुनाव आयोग के निर्देशानुसार काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें