कंडेरा गांव में पंचायत चुनाव में शराब परोसने वाले प्रत्याशी को वोट न देने की अपील करने वाले युवा।
- फोटो : BAGHPAT
- पंचायत चुनाव में शराब पर प्रतिबंध लगाने की उठाई मांग
- शिक्षा व खेल के लिए प्रयास करने वाले प्रत्याशी को वोट देने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। कंडेरा गांव के युवाओं ने ग्राम पंचायत के चुनाव में शराब पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। साथ ही चुनाव में शराब परोसने वाले प्रत्याशियों को वोट नहीं देने का निर्णय लिया है।
कंडेरा गांव के युवाओं की योगा टीचर धीरेन्द्र के निवास पर बैठक हुई। युवाओं ने कहा कि गांव का युवा वर्ग पंचायत चुनाव में शराब परोसने वाले प्रत्याशियों का बहिष्कार करेंगे। मास्टर सुधीर ने कहा कि ग्राम पंचायत चुनाव में शराब के प्रचलन से युवाओं पर बुरा प्रभाव पड़ा है। बैठक में एक कमेटी बनाने और चुनाव में शराब का लालच देने वाले प्रत्याशियों का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। बैठक में धीरज, पवन, बुल्ला, राजू, मोहित, उज्जवल, भीम, बबलू, सतेंद्र, अंकुर, प्रवीण, सूरज आदि रहे।