फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन ब्लॉक प्रमुख पद के दावेदारों की किस्मत का फैसला आज

विज्ञापन
विज्ञापन
- बागपत, पिलाना और छपरौली में पूर्वाह्न 11 से दोपहर तीन बजे तक मतदान, इसके बाद मतगणना
विज्ञापन

- एक-एक नामांकन होने की वजह से ब्लॉक बड़ौत, बिनौली और खेकड़ा में निर्विरोध निर्वाचन हो गया
- बागपत में 83, पिलाना में 81, छपरौली में 71 क्षेत्र पंचायत सदस्य करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले के छह में से तीन ब्लॉक बड़ौत, बिनौली और खेकड़ा में निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। शेष तीन ब्लॉक बागपत, पिलाना और छपरौली में शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान होगा। इसके बाद मतगणना होगी। प्रशासन ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। बागपत में 83, पिलाना में 81 और छपरौली में 71 क्षेत्र पंचायत सदस्य मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन तीनों ही ब्लॉक में दो-दो प्रत्याशी आमने-सामने हैं। ऐसे में चुनावी मुकाबला रोचक होने के पूरे आसार हैं।
बागपत ब्लॉक में भाजपा प्रत्याशी मीनू का मुकाबला निर्दलीय सुनीता से है। सुनीता के समर्थन में कई भाजपाई भी हैं। इसके चलते यहां का चुनाव भी दिलचस्प होना तय है। पिलाना ब्लॉक में सपा नेताओं के बीच मुकाबला है। निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख अनीश यादव और पूर्व प्रमुख के पुत्र अभयवीर यादव चुनावी मैदान में हैं। दोनों ने निर्दलीय के रूप में नामांकन किया था। छपरौली ब्लॉक में भाजपा की कमलेश और रालोद की अंशु के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

नामांकन के दौरान हुए बवाल के बाद यहां मतदान के दौरान भी हंगामे के आसार हैं। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयुक्त ने परिवहन विभाग के सचिव अखिलेश मिश्र को प्रेक्षक नियुक्त किया है। डीएम राजकमल यादव का कहना है कि बागपत, पिलाना और छपरौली ब्लॉक में शनिवार को होने वाले मतदान की सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। अधिकारियों को शांतिपूर्वक और निष्पक्ष चुनाव के निर्देश दिए हैं। किसी तरह की गड़बड़ी या माहौल खराब करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन

निर्विरोध निर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों को डीएम ने सौंपे प्रमाण पत्र
बागपत। बड़ौत, बिनौली और खेकड़ा में भाजपा समर्थित प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। डीएम ने शुक्रवार को तीनों ब्लॉक प्रमुखों को जीत के प्रमाण पत्र सौंप दिए। बड़ौत में भाजपा प्रत्याशी वाजिदपुर निवासी अनीता तोमर, बिनौली में कुलदीप उर्फ चीकू निवासी बामनौली और खेकड़ा में रश्मि धामा निवासी मवीकलां निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इनके सामने किसी और प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया। शुक्रवार को तीनों को विजयी घोषित कर दिया गया। डीएम राजकमल यादव ने उन्हें प्रमाण पत्र सौंप दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें