बड़ौत के वाजिदपुर गांव में कश्यप समाज की बैठक में बोलते सुभाष कश्यप।
- फोटो : amar ujala
बागपत के बड़ौत में मंगलवार को वाजिदपुर गांव में आयोजित कश्यप युवा मंच की बैठक में बच्चों को पढ़ाने और राजनीति में सक्रिय रूप से हिस्सा लेने का निर्णय लिया।
इस बैठक में मंच के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चंद कश्यप ने कहा कश्यप समाज के साथ अधिकांश राजनीतिक पार्टी सौतेला व्यवहार कर रही है, जब चुनाव आते हैं तो कश्यप समाज के लोगों को लुभावने वादे कर उनकी वोट ठगने का काम किया जाता है, लेकिन चुनाव जीतने के बाद किसी को भी उनके समाज की याद नहीं आती। विधानसभा चुनाव नजदीक है और अधिकांश पार्टी के लोग उनके समाज पर डोरे डालने का काम करेगी। उन्होंने कहा समाज के लोग किसी भी पार्टी के लुभावने वादों में न बहें, क्योंकि वे फिर तुम्हारा मत लेकर तुम्हें कभी याद नहीं करेंगे।
उन्होंने कहा समाज के लोग अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाएं और राजनीति में हिस्सा लें। उन्होंने कहा आगामी विधानसभा चुनाव में समाज के लोग अपने प्रत्याशी खड़े करें और राजनीतिक दलों को अपनी ताकत का एहसास कराए। इसकी अध्यक्षता भगवत कश्यप ने की। संचालन नितिन कश्यप ने किया। इसमें दीपक कुमार, राहुल कश्यप, अनिल कश्यप, छोटूराम, मनीष, नीटू, अजब सिंह, जगदीश, ओमपाल, पालेराम, सतबीर, विकास आदि रहे।