फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से युवक की मौत, सदमे में पत्नी ने भी दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पांची गांव का मामला, दो मौत से परिवार में मचा कोहराम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर (बागपत)। थाना क्षेत्र के पांची गांव में मंगलवार को एक व्यक्ति की बुखार से मौत हो गई। पति की मौत के सदमे में पत्नी ने भी बुधवार दम तोड़ दिया। एक साथ दंपती की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में दोनों के शवों को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन

पांची निवासी फिरोज (35) उर्फ बल्लू पुत्र फैय्याज एक हफ्ते से बुखार से पीड़ित था। उसका इलाज मेरठ के अस्पताल में चल रहा था। मंगलवार को इलाज के दौरान फिरोज की मौत हो गई। इससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। बुधवार की शाम फरोज की पत्नी रिजवाना (28) ने पति की मौत के सदमे में दम तोड़ दिया। घर में एक साथ दो मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया है। गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देने के लिए ग्रामीणों का तांता लग गया। देर शाम गमगीन माहौल में रिजवाना के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें