फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरठल गांव के युवक की मौत

Fri, 15 Apr 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत के किरठल गांव में रवि (32) एक सप्ताह पूर्व अपने घेर में लहूलुहान और बेहोशी की हालत में मिला था। उसका दिल्ली अस्पताल में इलाज चल रहा था। बृहस्पतिवार को उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने दो लोगों पर हत्या करने का आरोप लगा रमाला थाना में तहरीर दी।
विज्ञापन
 
रवि के पिता सूबे सिंह ने रमाला थाने में दी तहरीर में बताया सात अप्रैल को उसके बेटे रवि को गांव के दो लोग घर से बुलाकर ले गए थे। आरोपियों ने रवि को पहले शराब पिलाई, इसके बाद उसे पीटकर अधमरा कर घेर में छोड़कर चले गए। घायल अवस्था में रवि को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ।
    बृहस्पतिवार को उसने दम तोड़ दिया । उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।  रमाला थाना प्रभारी सतीश चंद्रा ने कहा रवि एक सप्ताह पूर्व अपने घेर में घायल अवस्था में मिला था। उसने  दिल्ली अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों ने दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
  घटना से परिवार में कोहराम 
रमाला। रवि की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन उसका शव अस्पताल से गांव लेकर पहुंचे। बाद में गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें