बागपत। जिला अस्पताल में दो दिन से भर्ती बुखार से पीड़ित वृद्धा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
पुराना कस्बे निवासी लियाकत ने बताया कि मां रशिदन (80) दो दिन से जिला अस्पताल में भर्ती थी, जो बुखार से पीड़ित थी। आरोप है कि चिकित्सकों ने सही तरीके से इलाज नहीं किया। इससे उसकी मां की हालत दिन पर दिन खराब होती गई और शुक्रवार को मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के वृद्धा का शव घर ले गए। शव घर पहुंचते ही परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था।
डॉ दंपति ने एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
बागपत। नगर के एक डॉक्टर दंपति ने एक-दूसरे के परिवार के खिलाफ मारपीट, धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि डॉ मनीष और डॉ पूजा प्राइवेट प्रैक्टिस करते हैं। दोनों एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी थी, जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।