बालैनी। पिलाना गांव में दो दिन से बुखार से पीड़ित एक युवक की शुक्रवार को मौत हो गई। युवक का गांव के ही एक निजी चिकित्सक के यहां उपचार चल रहा था। युवक की मौत से गांव में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार सचिन (35) पुत्र ओमप्रकाश को पिछले दो दिनों से बुखार से पीड़ित चल रहा था। उसका गांव के ही एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां उपचार चल रहा था। शुक्रवार की सुबह उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने युवक को पिलाना सीएचसी में भर्ती कराया। हालत खराब होने पर उसे खेकड़ा के लिए रेफर कर दिया गया। युवक ने उपचार के दौरान दोपहर दो बजे दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में बुखार से हो रही लगातार मौतों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्राम प्रधान संजय त्यागी ने स्वास्थ्य विभाग ने गांव में कैंप लगाकर जांच कराने की मांग की है।