फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से युवक की मौत, परिवार में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट से युवक की मौत, परिवार में कोहराम
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी। मीतली गांव में करंट लगने से युवक की मौत हो गई। हादसा बाग में आम तोड़ते वक्त ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन की चपेट में आने से हुआ। ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित पक्ष की आर्थिक मदद करने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव निवासी राजकुमार ने बताया कि शुक्रवार को उनका बेटा कपिल बाग में आम तोड़ रहा था। पेड़ के ऊपर से बिजली की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। आम तोड़ते समय वह तारों की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। बताया ऊर्जा निगम की ओर से दस दिन पूर्व ही लाइन खींची गई थी। मना करने के बावजूद निगम के कर्मचारियों ने पेड़ के ऊपर से लाइन खींच दी। कपिल उनका इकलौता बेटा था। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों में विद्युत निगम की कार्यप्रणाली के प्रति आक्रोश है। ग्राम प्रधान सरला देवी, इंद्रपाल सिंह, समाजसेवी सतीश राणा, सामाजिक कार्यकर्ता रमेश ने प्रशासन से परिवार को आर्थिक मदद करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें