बागपत में रटौल क्षेत्र के साकलपुठी गांव में एक 33 वर्षीय महिला की बुखार से मौत हो गई। इसके अलावा गांव में दर्जनभर लोग बुखार से पीड़ित हैं। वहीं, ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से गांव में कैंप लगाने की मांग की है।
साकलपुठी निवासी सचिन की पत्नी अलका को पिछले एक सप्ताह से बुखार आ रहा था, जिसका उपचार निजी चिकित्सक के यहां चल रहा था। सचिन ने बताया कि ज्यादा तबीयत खराब होने पर उसे मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।