फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंटर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन

बालैनी। पुरा महादेव हिंडन नदी पुल के समीप कैंटर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची बालैनी और रोहटा पुलिस घंटों तक सीमा विवाद में उलझी रही।
विज्ञापन

बालैनी थाना क्षेत्र के मवीकलां गांव निवासी अंकित शर्मा (23) पुत्र सुंदर शर्मा रविवार शाम बाइक पर सवार होकर अपने मामा को लेने बहरामपुर जा रहा था। पुरा महादेव हिंडन नदी पुल के समीप सामने से तेज रफ्तार कैंटर ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक कैंटर लेकर फरार हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीण घायल को बालैनी के निजी नर्सिंग होम में ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची बालैनी और रोहटा थाने की पुलिस घंटों तक सीमा विवाद में उलझी रही। बाद में मामला रोहटा थाने में दर्ज हुआ। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें