फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्डधारकों को धमकाने वाले राशन डीलर व उसका भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। कोतवाली पुलिस ने कार्डधारकों को धमकाने व पूरा राशन मांगने पर कार्ड निरस्त कराने की धमकी देने वाले डीलर को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर लुहारी गांव के राशन डीलर का कार्डधारकों को धमकाने व पूरा राशन मांगने पर कार्ड निरस्त कराने की धमकी देने का वीडियो वायरल हो रहा था। इसके बाद डीएम राजकमल यादव के आदेश पर शुक्रवार को कमेटी में शामिल आपूर्ति निरीक्षक राहुल पटेल, सप्लाई इंस्पेक्टर अमरेश भटनागर, क्लर्क हेमंत, अभिषेक रस्तोगी ने गांव पहुंचकर जांच की थी। इस दौरान शिकायत सही पाई गई। इसके बाद डीएम के आदेश पर आपूर्ति निरीक्षक राहुल पटेल ने कोतवाली में राशन डीलर व उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। वहीं, शनिवार को कोतवाली पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करके जेल भिजवा दिया।
वहीं, इस संबंध में इंस्पेक्टर मगन सिंह गिल ने बताया कि आरोपी राशन डीलर जितेंद्र को न्यायालय ने जेल भेज दिया है। बताया कि जितेंद्र व उसके भाई धर्मेंद्र के खिलाफ आपूर्ति निरीक्षक राहुल पटेल ने डीएम के आदेश पर आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें