फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना में डूबे छात्र का शव पक्का घाट के पास मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। निवाड़ा गांव के समीप यमुना में नहाते हुए डूबे छात्र का शव दो दिन बाद शनिवार को बागपत में पक्का घाट के पास मिला। इस मामले में एनडीआरएफ को सफलता मिली है।
विज्ञापन

शामली के ग्राम बिंदरा निवासी सतीश कश्यप परिवार के साथ निवाड़ा की इंदिरा कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है। सतीश गन्ना क्रशर पर मजदूरी करके परिवार का गुजारा करता है। उसका 15 वर्षीय पुत्र नितिन कक्षा सात का छात्र था। वह अपने दोस्त अनुज के साथ बृहस्पतिवार सुबह निवाड़ा पुल के समीप यमुना में नहाने गया था। वहां नहाते हुए नितिन डूबने लगा तो अनुज ने उसे बचाने का प्रयास किया परंतु नाकाम रहा। उन्होंने शोर मचाया तो किसानों ने अनुज को बचा लिया परंतु नितिन डूब गया। इसके बाद से गोताखोर व एनडीआरएफ की टीम नितिन को यमुना में तलाश रहे थे। उसका शव शनिवार को बागपत में पक्का घाट के समीप मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, कोतवाली प्रभारी ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि छात्र का शव मिल गया है। उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें