फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिरासत में लिए गए युवक को डीडीए कर्मी ने दी क्लीन चिट

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। शताब्दी नगर में डीडीए की पत्नी सुदेश की हत्या के मामले में दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई । इनमें एक नामजद और दूसरा अज्ञात बताया। अज्ञात युवक की पुलिस ने पहचान कराने को हिरासत में लिया, लेकिन मृतक सुदेश के पति ने उसे क्लिन चिट देते हुए कहा कि यह इस हत्या में शामिल नहीं है तो पुलिस ने उसे परिजनों की सुपुर्दगी में सौंप दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात में शताब्दी नगर निवासी डीडीए के कर्मचारी ऋषिपाल के घर में दो युवकों ने फायरिंग की । इसमें ऋषिपाल की पत्नी सुदेश व उनका मौसेरा भाई मलकपुर निवासी संजीव पुत्र महावीर घायल हुए। सुदेश ने मेरठ के अस्पताल में दम तोड़ा और संजीव अभी भी अस्पताल में भर्ती है। इस मामले में सुदेश के जेठ पंचकूला हरियाणा निवासी धर्मवीर सिंह पुत्र कल्याण सिंह ने लव पुत्र अनिल निवासी शिवपुरी बड़ौत को नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया। अज्ञात में जो नामजदगी की। इसमें शनि नामक युवक का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने शनि को शुक्रवार की रात हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आई। जब सुदेश के पति ऋषिपाल से शिनाख्त कराई तो उसने इस घटना में शनि के होने से इंकार कर दिया। अब यह हत्या का मामला उलझ गया है। लव के पकड़े जाने के बाद ही दूसरा युवक कौन था पता लग सकेगा और घटना के पीछे क्या कारण रहा है इसकी भी जानकारी मिल सकेगी। इस संबंध में सीओ रामानंद कुशवाहा ने बताया कि लव की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगी हैं और उसके पकड़े जाने के बाद ही इस घटना का खुलासा हो सकेगा।
परिवार के अन्य लोगों की भी जान ले सकते हैं आरोपी
बड़ौत। सुदेश की हत्या व उसके मौसेरे भाई संजीव गोली लगने से घायल हो जाने के बाद शताब्दी नगर के लोग तीसरे दिन भी भयभीत है। हालांकि मृतक के घर पर पुलिस तैनात की, लेकिन फिर भी उनका परिवार भयभीत है। उनका कहना है कि वे आरोपी अन्य परिवार के लोगों की भी जान ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें