फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजबूत होंगी तभी तो सुरक्षित रहेंगी बेटियां

विज्ञापन
उच्च प्राथमिक विद्यालय में जूड़ो कराटे सिखती छात्राएं - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
- परिषदीय विद्यालयों की छात्राओं को सिखाए जा रहे आत्मरक्षा के गुर
विज्ञापन

- 198 विद्यालयों में 25 दिन के प्रशिक्षण पर खर्च होंगे छह लाख रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। परिषदीय विद्यालयों की छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एक विद्यालय में 25-25 दिन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिले के 136 कंपोजिट विद्यालयों और 62 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 25 दिन के प्रशिक्षण पर करीब छह लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यह बजट प्रशिक्षण देने वाले अनुदेशकों के मानदेय और सामान आदि खरीदने पर खर्च किया जाएगा।
बालिका शिक्षा की जिला समन्वयक संगीता शर्मा ने बताया कि जिले के 136 कंपोजिट विद्यालयों और 62 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाना है। इन विद्यालयों में छात्राओं को प्रशिक्षण देने के लिए पांच लाख 94 हजार रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। एक स्कूल पर तीन हजार रुपये खर्च होंगे। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर दो हजार रुपये अनुदेशक के खाते में स्थानांतरित किए जाएंगे और एक हजार रुपये की राशि से बैनर, प्रमाण पत्र व उत्कर्ष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को सम्मानित करने के लिए व्यय किया जाएगा।
विज्ञापन

ऐसे दिया जा रहा प्रशिक्षण
छात्राओं को थाई डिफेंस, नेक अटैक, एल्बो अटैक, बैक साइड अटैक, रिब अटैक, फ्रंट नेक ग्रिप, थाई किक, फेेस किक, चेस्ट अटैक, बैक नेक डिफेंस, नोज किक, राउंड किक, साइड वेस्ट किक का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

11 अनुदेशक दे रहे प्रशिक्षण
जिले के उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों में 11 अनुदेशक छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दे रहे है। राज्य परियोजना की ओर से एक स्कूल में 25 कार्यदिवस का प्रशिक्षण का कार्यक्रम तैयार किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें