बड़ौत। बिजरौल गांव में सोमवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम में गांव की तीन बेटियों के टॉप टेन की सूची में आने पर खुशी जताई गई और सम्मानित किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में लड़कों की बराबरी कर रही हैं, चाहे वह खेल का क्षेत्र हो या फिर पढ़ाई का। बेटी शिक्षित होकर दो घरों को रोशन करने का काम करती है। कोमल, हर्षिता और उर्वी द्वारा टॉप टेन की सूची में स्थान बनाने पर उन्हें सम्मानित किया गया। मौके पर ग्राम प्रधान हरेंद्र पहलवान, संहसरपाल ,ओमबीर, वेदपाल, जयपाल आदि मौजूद रहे।