फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बासौली को निशाना बनाने वाले गिरोह के आठ चोर गिरफ्तार

Tue, 02 May 2023 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला। बासौली गांव के सरकारी अस्पताल समेत पांच जगहों पर हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। जिसमें पुलिस ने चोर गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

बासौली सांसद डाॅ. सत्यपाल सिंह का पैतृक गांव है। प्रधान के पति जितेंद्र ने तहरीर में बताया कि उनके गांव के सरकारी अस्पताल से सोलर पैनल की बैटरी, गैस सिलिंडर चोरी कर लिया। प्रधान के पति ने गांव के ही पारस, विकास, कल्लू, मल्लू, सजय, अक्षय, आर्यन, सागर, राहुल पर चोरी करने का शक जताया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी और पारस निवासी कमलानगर बड़ौत, कल्लू निवासी पट्टी चौधरान छपरौली, संजीव निवासी सरूरपुर, अजय, विक्की उर्फ विकास, अक्षय, आर्यन, सागर, मल्लू निवासी बासौली को गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए चोरों के खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें राहुल निवासी बासौली अभी फरार चल रहा है। पकड़े गए चोरों ने सरकारी अस्पताल में लगे सोलर पैनल से बैटरी, पांच दिन पहले धर्मवीर के घर के आगे लगे सोलर पैनल के बैटरी चोरी कर ली थी। इसके अलावा राजीव के घर से इन्वर्टर बैटरा, अनुज और अरविंद के खेत से लोहे की सीढ़ी, चोरी की थी। सामान के साथ चाकू, तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें