फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप की चिता को बेटी ने दी मुखाग्नि

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। बेटियां किसी से कम नहीं हैं। अंतिम संस्कार में बेटे के मुखाग्नि देने की परंपरा को तोड़कर एक बार भी बेटियों ने यही साबित कर दिया। छपरौली में पिता के निधन के बाद बेटियां अंतिम संस्कार में शामिल हुई। इसके बाद मुखाग्नि दी। दुख की घड़ी में बेटियों के हौसले की सबने सराहना की।
विज्ञापन

कस्बा निवासी सुभाष (55) पुत्र कंवल सिंह का बीमारी के चलते निधन हो गया। बीमारी के कारण ही सुभाष ने यूपी पुलिस में सिपाही के पद से समय से पहले ही स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। परिवार में पत्नी विमलेश, बेटी अंशु और शालू हैं। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। शनिवार को सुभाष का निधन हो गया। बड़ौली गांव स्थित ससुराल से दोनों बेटी छपरौली पहुंची। गमगीन माहौल में वह पिता की अंतिम यात्रा में शामिल हुई। ग्रामीण यमुना के किनारे पर अंतिम संस्कार के लिए शव को लेकर पहुंचे। यहां सैकड़ों ग्रामीण जमा थे। परिवार के लोगों के बीच बड़ी बेटी अंशु ने मुखाग्नि देने का प्रस्ताव रखा। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने इसके लिए सहमति दे दी। सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में बेटी ने अपने पिता को मुखाग्नि दी तो लोगों की आंखें छलक उठी। छोटी बेटी शालू और अंशु का परिवार भी इस बीच श्मशान घाट में मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें