बागपत। जिलाधिकारी राजकमल यादव ने मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रमाला का ऑकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान वहां गंदगी पसरी मिली। केंद्र पर बिजली की भी नहीं थी। जिस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सुधार की हिदायत दी। उन्होंने अस्पताल के रिकॉर्ड का रखरखाव ठीक करने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि परिसर को साफ-सुथरा रखना चाहिए। उन्होंने कोविड-19 के दृष्टिगत स्टाफ को निर्देश दिए कि उचित दूरी के साथ बैठें। सभी मास्क का प्रयोग करें। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से भी आसपास के क्षेत्रों में कोरोना के बचाव के प्रति जागरूकता का मेसेज जाना चाहिए। कहा कि वैक्सीनेशन में कोई ढिलाई नहीं होनी चाहिए। होम आइसोलेट व कोरोना मेडिसन किट समय से पहुंचनी चाहिए। यदि अपने कार्यों और दायित्वों के प्रति कोई भी अधिकारी एवं कर्मचारी लापरवाही करता है तो उसकी जिम्मेदारी तय करते हुए उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।